
Eknath Shinde Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई.
शिंदे ने शपथ लेने के दौरान बाला साहेब ठाकरे का स्मरण किया. एकनाथ शिंदे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
Eknath Shinde Maharashtra CM
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया था एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार में शामिल होने का फैसला किया है.
क्या है ‘अग्निपथ योजना’? जानिए किसे मिलेगी सेना में 4 साल के लिए नियुक्ति, कहां होगी तैनाती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनने वाली नयी सरकार में शामिल होने का फैसला किया है.
Eknath Shinde takes oath as Maharashtra Chief Minister, Fadnavis as Deputy CM
Read @ANI Story | https://t.co/EOy7R70F5i#MaharashtraPoliticalTurmoil #Maharashtra #EknathShinde #Fadanvis #oatt pic.twitter.com/AJ1yGNPp0z
— ANI Digital (@ani_digital) June 30, 2022
उन्होंने कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के कहने पर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा मन दिखाते हुए महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में सरकार में शामिल होने का निर्णय लिया है.’
उन्होंने कहा कि यह निर्णय महाराष्ट्र के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा व सेवाभाव का परिचायक है. उन्होंने कहा, ‘इसके लिए मैं उन्हें हृदय से बधाई देता हूं.’
#WATCH | Mumbai: Eknath Shinde takes oath as the Chief Minister of #Maharashtra pic.twitter.com/y6pJs1YeyY
— ANI (@ANI) June 30, 2022
ज्ञात हो कि फडणवीस ने यह घोषणा की थी कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा उनकी सरकार को समर्थन देगी. उन्होंने कहा था कि वह शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे. शिंदे के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद फडणवीस ने यह घोषणा की थी.
e-Shram Card : अगर आपके पास भी है ई- श्रम कार्ड तो इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, ऐसे करें चेक…