आगामी 13 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे से पटना के रविंद्र भवन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के विस्तार का कार्यक्रम रखा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से अधिक पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें से करीब हजार से अधिक कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी मिलेगी।

राजपा पार्टी विस्तार कार्यक्रम की सूचना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आशुतोष कुमार के द्वारा

अपने फेसबुक पोस्ट के मध्यम से दिया गया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- “अब जीत मिले या हार मुझे, लौटना नहीं स्वीकार मुझे।”

RJJP Party extention

 

सवर्ण आयोग का गठन तथा संवैधानिक दर्जा सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जल्द हीं निकाली जायेगी सवर्ण अधिकार यात्रा

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रायान द्वारा भी पार्टी विस्तार की बात कही गयी। उन्होंने बताया की “राष्ट्रीय जन जन पार्टी बिहार की पहली ऐसी पार्टी होगी जो एक साथ एक हजार पदाधिकारी 13 अगस्त को रविंद्र भवन पटना में नियुक्त करने जा रही है।”

13 अगस्त को राष्ट्रीय जन जन पार्टी का होगा विस्तार, एक साथ हजारों पदाधिकारियों की होगी न्युक्ति...

वहीं पार्टी विस्तार की बात पता लगते हीं कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखने को मिली। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता सीपु कुमार बताते हैं की पार्टी विस्तार के बाद बिहार के हरेक जिले में स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी के पदाधिकारी आवाज़ उठाएंगे और समाधान के लिए भरसक प्रयास करेंगे। वहीं रौशन कुमार सोचतें हैं की पार्टी विस्तार से पार्टी का बदलो बिहार मुहिम को तेजी मिलेगी।

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा पार्टी विस्तार का फैसला अहम माना जा रहा है। आपको बताएं जहानाबाद लोकसभा सीट से समाजसेवी तथा राजपा नेता शैलिंद्र कुमार चुनाव लड़ने का घोषणा कर चुके हैं। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय जन जन पार्टी चुनावी राजनीति में एक मजबूत पहलू और विकल्प बनेगा।

कोर्ट ने कहा गलती मान लीजिए, लेकिन आशुतोष ने कहा सवर्णों के अधिकारों कि बात कर कोई गलती नहीं की