छपरा: बिहार में अपराध और अपराधी कोई नई शब्द नहीं है। आये दिन हमेशा कई अपराध होते रहते हैं। हालांकि सरकार और प्रशासन इसको रोकने का भरसक प्रयास करती है लेकिन तब भी ये धरल्ले से हो हीं रही है। इसी कड़ी में बिहार के छपरा जिले के बनियापुर प्रखंड के कन्हौली मनोहर पंचायत के मिश्करवा टोला में पूर्व मुखिया के पुत्र की हत्या कर दी गयी।

पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय जन जन पार्टी प्रतिनिधि

जमीन विवाद के

कारण पूर्व मुखिया के पुत्र तौरेज आलम की हत्या अपराधियों द्वारा पिछले दिनों 15 दिसंबर को छितरावालिया गाँव के पास कर दी गई थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक अपराधी पर कारीवाई नहीं की गयी है। मामले की सूचना मिलते हैं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कई नेता पहुंचे तथा पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया।

जमीन विवाद के कारण पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रतिनिधि, न्याय का भरोसा दिलाया , rjjp leader, rjjp,

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती मेनका रमन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश सिंह ऊर्फ टूना सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ रवि रंजन ऊर्फ कुणाल सिंह आदि पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी एवं न्याय का भरोसा दिलाई। वहीं राजपा नेता द्वारा प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कारीवाई करने की मांग भी की।

जन कल्याण राजपा का परम उद्देश्य

जमीन विवाद के कारण पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रतिनिधि, न्याय का भरोसा दिलाया , राजपा,

जब हमनें राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार से इस मामले को लेकर बातचीत किया तो उन्होंने भी हमारे माध्यम से प्रशासन से अपराधी पर कठोरतम कारवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा की हमारी राष्ट्रीय जन जन पार्टी जन कल्याण की भावना से कार्य करती है तथा हमारे नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा लगातार जन समस्याओं को जानकर उसे निपटाने के लिए प्रयास किया जाता रहता है।

वहीं मौके पर पीड़ित परिवार से मिलने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के युवा अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश पाण्डेय गुड्डू, बालमुकुंद सिंह समेत कई पार्टी कर्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

Lockdown In India: चौथी लहर के चलते आज रात से पूरे भारत में लॉकडाउन? मोदी कैबिनेट में लिया ये फैसला? PIB ने बताया क्या है मामला

राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार का जीवनी | Documentry film on Ashutosh Kumar