आज साल 2022 का आखिरी दिन है। बदलते सालों में अगर कुछ नहीं बदली तो वो है बिहार और बिहार की तकदीर। बिहार में इतने ज्वलंत मुद्दे है जिसे गिनना कठिन है। इसी बदहाली को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता साकेत कुमार ने प्रेस व्याप्ति जारी कर आम लोगों तक पहुंचाया है और सरकार के नीति का विरोध किया है।

उन्होंने लिखा है की वर्ष 2022 के खत्म होने में मात्र कुछ घंटे शेष हैं। बिहार की राजनीति में इस वर्ष भी उठापटक देखने को मिला। चुनी हुई गठबंधन की सरकार गिराकर नीतीश कुमार ने तीसरी बार जनमत की भावनाओ को कुचल कर नये गठबंधन की सरकार बनाई। सरकार भले हीं नये गठबंधन की बनी लेकिन सरकार के योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई खास अंतर नहीं हुआ।

राजपा प्रवक्ता ने एक एक कर कुछ गंभीर मुद्दे चुने और उसकी हकीकत जनता तक पहुँचाया। वे लिखते हैं:

किसान

हम सभी जानते हैं कि बिहार कृषि प्रधान प्रदेश है। सुखाड़ और यूरिया की किल्लत किसानों की कमर तोड़ रखी है। चाहे सरकार राजग की हो या महागठबंधन की

किसानों की समस्याओ का कोई निराकरण नहीं हुआ है। किसान धान के समय भी यूरिया के लिए संघर्ष कर रहे थे और आज भी कर रहे हैं।

नई गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल, नए साल में जनआंदोलन होगा - राजपा प्रवक्ता साकेत कुमार राष्ट्रीय जन जन पार्टी

राज्य सरकार केन्द्र का हवाला देकर बचती है तो केन्द्र की सरकार के पार्टी के लोग कोटा से अधिक यूरिया देने की बात कहते हैं। बची खुची कसर पैक्स को धान क्रय के लिए सरकार रोस्टर जारी कर पूरी कर दी। किसान अपना धान औने पौने दामों पर बिचौलिए को बेचने के लिए मजबूर हैं।

पलायन

यह बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। आज भी हजारों की संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में रोजगार की तलाश में जा रहे हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने लगभग 17 वर्ष हो चुके हैं लेकिन रोजगार की समस्या आज भी वही है।

शराबबंदी

शराबबंदी बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण अभिशाप बनता जा रहा है। सैकड़ों लोग की मौत और हजारों लोग इसमें कारावास में हैं लेकिन नतीजा शिफर है। क्योंकि आज बिहार में सरकार के समानांतर शराब माफिआओं का एक साम्राज्य खड़ा हो गया है। और इस साम्राज्य संचालन में मुख्यमंत्री के नजदीकी नेता, मद्य निषेध के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी शामिल हैं।

नई गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल, नए साल में जनआंदोलन होगा - राजपा प्रवक्ता साकेत कुमार आशुतोष कुमार

 

लाखों बेरोजगारों को चंद पैसे की लालच दे कर इन अवैध कामों को करवाया जा रहा है। इसी तरह बालु के अवैध खनन भी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने भी कई बार इस बात को कहा है की सरकार पहले शराबबंदी का पुरा प्रयास करे और अगर विपरीत परिणाम आता है तो शराबबंदी खत्म कर दें।

शिक्षा

शिक्षा की स्थिती बिहार के सरकारी स्कूलों से विश्वविद्यालय तक में मानो अंतिम सांसे गिन रही है।स्कूलों में नामांकन मानो मात्र छात्रवृत्ति, साईकिल और पोशाक के लिए हीं होती है। और इन नामांकन से सहारे शिक्षा अधिकारी से प्रधानाध्यापक तक मध्याह्न भोजन का आनंद ले रहे हैं।

स्वास्थ्य

नए वर्ष में कोरोना की धमक सुनाई दे रही है लेकिन बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर्स, आधुनिक मशीने और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी आज भी जस की तस बनी बनी हुई है। मेरे जिले (औरंगाबाद) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की हालत ऐसी है कि गंभीर स्थिती वाले मरीजों को वह भर्ती भी नहीं लेता। और औरंगाबाद हीं नहीं, अरवल, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, भोजपुर, कैमुर, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा आदी अनेक जिलों की यही स्थिति है।

बिहार का कोई मेडिकल कॉलेज 100 डायरिया के मरीजों को भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। ऐसे में आने वाले वर्ष में कोरोना और चमकी बुखार जैसी बीमारियों से निपटने को हम कितने तैयार हैं यह सोच के भी घबराहट होती है।

अफसरशाही और भ्रष्टाचार

इन सभी में जो चीज सामान्य है वह है भ्रष्टाचार। भ्रष्टाचार बिहार के हर एक विभागों में चरम पर है। कहीं किसी भी सरकारी कार्यालय में आम आदमी की कोई नहीं सुनता। अफसर स्वयं को जनता के नौकर नहीं मालिक समझते हैं।

कई सारे मुद्दे पर सरकार और शासन तंत्र की नाकामी गिनाने के बाद प्रवक्ता साकेत आने वाले वर्ष में जनांदोलन की बात कही। उन्होंने नये वर्ष को लेकर अपने और पार्टी के तरफ से सभी लोगों को शुभकामनाएं भी दिया। वे आगे लिखते हैं:

आने वाले वर्ष हम जनसेवकों के लिए चुनौतीपूर्ण है। इन सभी समस्याओ के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन की आवश्यकता है जिसके लिए आम आदमी को जागरूक करना होगा। साथ हीं साथ सत्ता में समाज की भागीदारी की लड़ाई को और तेज करनी होगी।

इसी के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतको को नये वर्ष की ढेरों शुभकामनायें और अग्रिम बधाई।

ये भी पढें:

राजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने यूरिया खाद और पैक्स संबंधित समस्याओं पर सरकार को घेरा

जमीन विवाद के कारण पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रतिनिधि, न्याय का भरोसा दिलाया

___________________________________________________

Advertisement 

Ashutosh kumar, आशुतोष कुमार, ashutoshbiharka, आशुतोष कुमार राजपा, भूमिहार नेता, भूमिहारों के सबसे लोकप्रिय नेता आशुतोष कुमार

राष्ट्रीय जन जन पार्टी, rjjp, राजपा, join rjjp, rashtriya jan jan party,