हर रोज के तरह आज भी The Ujjwal के TOP 5 के सीरीज में आपको बताएंगे बिहार के टॉप 5 अमीर विधायक के बारे में। शिक्षा , रोजगार तथा विकास के पैमाने पर बिहार भले ही देश में सबसे पीछे तथा बीमारू कहे जाने वाले राज्यों में सबसे बीमार हैं। भले हीं यहां गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 52% लोग बसते हैं। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों की आर्थिक स्थिति ठीक इसके उलट दिखती है। गरीबी का पर्याय बन चुके करोड़पति विधायकों की संख्या में बिल्कुल हीं कमी नहीं है। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 जन प्रतिनिधि हैं जिसमे 194 विधायक करोड़पति हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में जीत कर आए कुल 81% विधायक करोड़पति बताए गए

हैं। ऐसे में आज हम The Ujjwal के TOP 5 के सीरीज में बिहार के टॉप 5 अमीर विधायक (Top 5 Richest MLA of Bihar) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास सबसे अधिक संपत्ति है।

बिहार के टॉप 5 अमीर विधायक (Top 5 Richest MLA of Bihar)

5. अशोक कुमार चौधरी

 

मुजफ्फरपुर के सकरा से विधायक हैं अशोक कुमार चौधरी। वो लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। सकरा का इतिहास यही बताता है कि यहां से दोबारा जीत कर आना बेहद मुश्किल है। यहां के जनता किसी भी उम्मीदवार से लंबी अवधि तक नहीं बैठने देते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के अशोक कुमार चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी उमेश राम को नजदीकी अंतर से हराकर विजय पाए।

अशोक कुमार चौधरी से पहले दो विधायक ऐसे थे जिन्हें यह सफलता मिली थी। अशोक कुमार चौधरी अमीर विधायकों की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इनके पास कुल संपत्ति लगभग 22 करोड की संपत्ति है। चल संपत्ति दो करोड़ के आसपास की है जबकि अचल संपत्ति 20 करोड़ से अधिक की है।

4. समीर कुमार महासेठ

 

समीर कुमार महासेठ मधुबनी से RJD विधायक चुने गए हैं। साल 2015 में भी यह मधुबनी विधायक चुने गए थे। समीर महासेठ वैश्य समाज से आते हैं। सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं समीर महासेठ।

समीर महासेठ आम्रपाली बेनकेट प्राइवेट लिमिटेड पटना के निदेशक भी हैं। 20 साल की उम्र में 1977 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में एंट्री की। 2003 से 2009 तक के बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। ये खेलकूद में विशेष रूचि रखते हैं। उनके पिता राजकुमार महाद्वीप का भी राजनीति में खूब नाम रहा है।

50 Most Interesting and Silly Human Facts… 

राजकुमार महासेठ तीन बार विधायक रहे हैं। एक बार तो उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत मिली थी। जब चारा घोटाला मामले में लालू यादव परेशान हुए तब पशुपालन विभाग को ठीक करने की जिम्मेदारी राजकुमार महासेठ को ही दी गई। राजकुमार महासेठ के बेटे आरजेडी के समीर महासेठ सूची में चौथे नंबर पर आते हैं। उनके पास 24 करोड़ की कुल संपत्ति है जिसमे चल संपत्ति लगभग 4 करोड रुपए से अधिक तो अचल संपत्ति ₹20 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

3. विभा देवी

 

करोड़पति लिस्ट में 3 नंबर पर नाम आता है विभा देवी का। विभा देवी नवादा से आरजेडी के विधायक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्रवण कुमार को 18289 वोटों से हराया। विभा देवी बिहार की सबसे धनी महिला विधायक है। इसके पास 29 करोड़ की संपत्ति है। चल संपत्ति 9 करोड़ की है तो अचल संपत्ति लगभग 20 करोड़ की है।

इसकी कमाई का जरिया कृषि व्यवसाय है। लेकिन ये जेवर के शौकीन है। RJD विधायक बिभा देवी भले ही करोड़ों रुपए की मालकिन है लेकिन उनके नाम पर एक वाहन भी नहीं है। कोरोना के समय मे आम लोगों की मदद कर विभा देवी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अपने क्षेत्र नवादा में व्यापक पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया है।

2. अजीत शर्मा

 

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इन्होंने चुनाव जितने के साथ साथ लगातार दूसरी बार भागलपुर के विधायक बने। अजीत शर्मा बिहार कांग्रेस विधायक दल की नेता भी हैं। भूमिहार जाती से आने वाले अजीत शर्मा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता हैं। इन्होंने 2015 की विधानसभा में चुनाव लड़ने के दौरान चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति 40 करोड़ बताये थे। अब इनके पास चल और अचल संपत्ति मिलाकर 43 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

उनके पास 4 करोड़ 90 लाख रुपए की चल संपत्ति और लगभग 38 करोड़ 37 लाख 50 हजार की अचल संपत्ति है। ये पेसे से व्यापारी हैं। ये भागलपुर मे बैभव नामक होटल चलाते हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी चुनाव लड़े थे लेकिन सफलता 2015 के विधानसभा चुनाव में मिली। ये केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत को हराया। 2020 में भी जीत गए।

1. अनंत कुमार सिंह

 

अब बात करते हैं पहले नंबर के लिस्ट मे बिहार में करोड़पति विधायकों की लिस्ट में सबसे उपर कौन हैं। बिहार के अमीर की लिस्ट में पहले नंबर पर मोकामा के आरजेडी विधायक अनंत कुमार सिंह का नाम आता है। उनकी कुल संपत्ति 68 करोड़ 56 लाख से ज्यादा है। चुनावी हलफनामे को देखने से पता चलता है कि बाहुबली अनंत सिंह का आज धनबल भी बढ़ते गया है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में चुनावी हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह के पास लगभग 28 करोड की संपत्ति थी लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में संपत्ति लगभग ढाई गुना बढ़ गयी।

भूमिहार जाती से आने वाले अनंत सिंह के पास पटना के पॉश इलाके में भी करोड़ों की जमीन है।पटना के पाटलिपुत्र इलाके में भी जमीन है।राजधानी के पॉश एरिया बंदर बगीचा में भी इनके प्लॉट हैं। साथ हीं बिरला मंदिर रोड पर भी उनकी संपत्ति है। इसके अलावा बोरिंग कनाल रोड में भी उनकी जमीन है। अनंत सिंह की रइशी और अमीरी के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। यह सोने-चांदी के गहनों के बीच काफी शौकीन हैं और करोड़पति लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार के टॉप 5 आईपीएस अधिकारी (Top 5 IPS Officer of Bihar)