BhumiharBiharCrimeNationalPolitics

Shrikant Tyagi Case: नोएडा में महापंचायत में जुटे हजारों लोग, जेल जाने वाले युवक सम्मानित ; 1500 से अधिक पुलिस बल तैनात

Shrikant Tyagi Case: नोएडा के फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Womens Society) में महिला से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी को हिरासत में लेने और भाजपा नेता के समर्थन में आए युवकों की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा (Tyagi Swabhiman Morcha) ने रविवार को महापंचायत बुलाई।

Shrikant Tyagi Case

श्रीकांत त्यागी समेत उनके परिवार पर किए गए उत्पीड़न के खिलाफ गेझा गांव स्थित महर्षि आश्रम के पास स्थित रामलीला मैदान में महापंचायत हो रही है। इसमें वेस्टर्न यूपी, बिहार के अलावा करीब आठ प्रदेशों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य समाज के लोग पहुंच रहे हैं। सुबह दस बजे तक करीब दस हजार लोग आयोजन स्थल पर पहुंच गए। लोग बसों और निजी गाड़ियों से पहुंचे हैं। इसमें महिलाओं की संख्या भी सैकड़ों में है।

जेल जाने वाले युवक सम्मानित, सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी

सोसायटी में हंगामा करने में आरोप में गिरफ्तार किए गए छह युवकों को सम्मानित कर महापंचायत का आगाज होगा। इस दौरान लोग सांसद महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। शाम चार बजे तक चलने वाली महापंचायत में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

इसमें विभिन्न प्रदेशों के अलग-अलग समाज के लोगों के अलावा काफी संख्या में किसान संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती आयोजन स्थल सहित अन्य जगहों पर की गई है। आयोजन स्थल पर पुलिस, फायर व एलआईयू की टीमें भी नजर बनाए हुए हैं।

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी ने गलती की तो उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उसकी मामी को पुलिस ने थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया। श्रीकांत के बच्चों के लिए खाना लेकर पहुंचे छह युवकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Shrikant Tyagi Case (श्रीकांत त्यागी केस)

आशुतोष कुमार का समर्थन

पूर्व फौजी, बिहार में सवर्ण के सबसे चर्चित नेता, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संस्थापक, राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा भी श्रीकांत त्यागी को समर्थन दिया गया है। आशुतोष कुमार आज नोएडा में हीं मौजूद हैं। आशुतोष कुमार के साथ साथ सेकडों साथी व राजपा पार्टी कार्यकर्ता भी त्यागी समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए कल हीं बिहार से नोएडा रवाना हुए थे।

क्या था मामला?

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी एक महिला द्वारा पेड़ लगाने का विरोध जताने पर कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने उनके साथ अभद्रता कर गाली गलौज की थी। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। छह दिन बाद पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था।

वहीं श्रीकांत के पक्ष में आकर सोसायटी में हंगामा करने वाले छह युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

महर्षि आश्रम के पास ट्रैफिक डायवर्जन से जाम

नोएडा के सेक्टर-107 स्थित महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में महापंचायत के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस कारण सेक्टर-71 से डीएससी रोड होकर लोटस बुलेवर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेज-2 की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सैमसंग चौक सेक्टर- 81 होकर व प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस बुलेवर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सेक्टर-105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेज-2 होकर अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।

फेज-2 से गेझा तिराहा से महर्षि आश्रम चौक होकर लोटस बुलेवर्ड तिराहा से नोएडा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को गेझा तिराहा से श्रमिक कुंज चौक होकर फरीदाबाद फ्लाइओवर/सेक्टर-105 चौक, हाजीपुर चौक से गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। इस कारण सुबह से मार्ग पर जाम है।

ये भी पढ़े:

20 लाख नौकरी की बात से BJP इनसेक्योर, कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह प्रकरण पर बोले तेजस्वी…

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति का हुआ विस्तार, जानें किसको कौन पद मिला…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button