BhumiharBiharSupaul

8 मई को पटना में आयोजित सम्मेलन पर भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट द्वारा की गयी बैठक, सुपौल से कार्यकर्ता जायेंगे पटना

सुपौल: रविवार को मरिचा गांव में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 8 मई को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट की होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुपौल जिला से हो इसके लिए जिले के हर गांव में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट जाएगा जिसकी शुरुआत मरिचा से की गई।

भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट

भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट

अपने क्षेत्र के सभी ख़बर के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

मरिचा के बाद फ्रंट मल्हनी गांव पहुंचा मल्हनी गांव में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिला अध्यक्ष अभय कुमार तिवारी ने बताया कि 8 मई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का सम्मेलन होगा जिसमें हमारे जिले से अधिक से अधिक लोग भाग लें इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। बताया कि फ्रंट निरंतर मजबूत हो रहा है। आज उसी का परिणाम है कि फ्रंट के द्बारा समर्थित उम्मीदवार का बोचहा विधानसभा के उप चुनाव में भारी मतों से जीत है। हमारा फ्रंट उसके साथ खड़ा होगा जो हमें सम्मान देगा।

‘हमारा फ्रंट न काहू से दोस्ती न काहू से बैर’ के सिद्धांत पर चल रहा है। प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने बोचहा के फ्रंट के कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया कि उनके मेहनत से फ्रंट समर्थिेत उम्मीदवार की जीत हुई। बैठक में आनंद किशोर ठाकुर उर्फ साधु ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, नवीन कुमार ठाकुर,राजीव कुमार ठाकुर, दीपक ठाकुर, विजय कुमार चौबे, विमलेन्दु ठाकुर, रत्नेश्वर देव, जगन्नाथ देव, बबलु देव, बिनोद कुमार पाण्डेय, बिरेंद्र पाण्डेय, बेदानंद पाण्डेय, रबिन्द्र पाण्डेय, अशोक ठाकुर, मिथुन ठाकुर, दिलीप ठाकुर, परमानन्द झा, अमित कुमार चौबे इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Bochaha By Election: 32 साल तक लालू से लड़ने वाले भूमिहारों ने आशुतोष कुमार पर विश्वास कर खुलकर किया समर्थन, RJD जीती बोचहां उपचुनाव… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button